भारत-नेपाल सीमावर्ती शहर जोगबनी के इंदिरा नगर वार्ड संख्या-04 स्थित रेलवे ग्राउंड में गुरुवार को योगा ग्रुप इंद्रानगर के नेतृत्व में विशेष योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आचार्य दीपक ने उपस्थित लोगों को योग के महत्व, नियमित अभ्यास से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभ तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर परम पूज्य स्वामी विजय देव ने जल आहार एवं एक्यूपंक्चर के माध्यम से विभिन्न रोगों के निवारण की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक चिकित्सा और संतुलित जीवनशैली के माध्यम से कई बीमारियों से बचाव संभव है। कार्यक्रम के दौरान कुछ साधकों को एक्यूपंक्चर एवं स्वास्थ्य संबंधी प्रायोगिक जानकारी देकर लाभ भी पहुंचाया गया।
कार्यक्रम में योगा ग्रुप इंद्रानगर जोगबनी के संयोजक राजकुमार साह, पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित योगाचार्य जितेंद्र पूर्वे, प्रदीप साह, संजय भगत, मिथिलेश राय, पवन सिंह, दिलीप साह, कमल पारीक, ईश्वर यादव, रमेश शर्मा, जितेंद्र गुप्ता उर्फ बंटी, राज किशोर शर्मा, बिनोद मंडल, मोनी धर, मोमिता राय, मोनी गुप्ता, रोहित घोष, सुभा रंजन, देवाशीष घोष, सुलेखा कुमारी सहित दर्जनों बच्चे एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
अंत में योगा ग्रुप के सदस्यों एवं उपस्थित साधकों ने स्वामी विजय देव का सम्मान कर उनके मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
Post a Comment