किशनगंज के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने शनिवार को पूर्व में गोद लिए गए कोचाधामन थाना का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, मालखाना, शस्त्रागार, हाजत, आगंतुक कक्ष तथा अन्य तकनीकी संसाधनों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को अनुशासन बनाए रखने, आधुनिक तकनीक आधारित प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने तथा अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने आम लोगों को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।
इसके बाद एसपी ने हाल ही में मवेशी व्यापारी से लूट की घटना के घटनास्थल का निरीक्षण कर अनुसंधान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर वैज्ञानिक ढंग से जांच करते हुए अपराधियों की शीघ्र पहचान और गिरफ्तारी सुनिश्चित कर कांड का जल्द उद्भेदन करने का निर्देश दिया। इस दौरान थानाध्यक्ष इजहार आलम सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
Post a Comment