Top News

अररिया में ठनका गिरने से दो की मौत


बुधवार देर शाम सीमांचल क्षेत्र में गरज-चमक के साथ जमकर बारिश हुई। इस दौरान अररिया जिले में ठनका गिरने की अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में फारबिसगंज के सैफगंज निवासी 22 वर्षीय टिंवकल यादव तथा रानीगंज के बिस्टोरिया निवासी 11 वर्षीय मोहम्मद गुड्डू शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार दोनों खेत से मवेशी लाने के दौरान ठनका की चपेट में आ गए। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग उन्हें उपचार के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली। दोनों मौतों के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और खेतों में जाने से बचने की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post