Top News

फुलवरिया चौक के पास बालू लदा हाइवा पलटा, चालक-उपचालक सुरक्षित


कोढ़ा थाना क्षेत्र के फुलवरिया चौक के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर सोमवार को तेज रफ्तार बालू लदा हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि चालक और उपचालक सुरक्षित बच गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाइवा नौगछिया से पूर्णिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और हाइवा पलट गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला।

हादसे के कारण कुछ घंटों तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही और आवागमन प्रभावित हुआ। सूचना मिलने पर कोढ़ा पुलिस मौके पर पहुंची तथा जाम हटाकर यातायात को सुचारू रूप से बहाल कराया।

Post a Comment

Previous Post Next Post