Top News

महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ हसनपुर प्रखंड में राजद का धरना प्रदर्शन


रिपोर्ट : निरंजन जायसवाल ब्यूरो चीफ समस्तीपुर 
समस्तीपुर। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) बिहार प्रदेश के आह्वान पर मंगलवार को हसनपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में महंगाई, बेरोजगारी, बदहाल शिक्षा व्यवस्था, ध्वस्त कानून-व्यवस्था तथा बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजद नेताओं ने जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राज्य में लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है। युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहे हैं, जबकि शिक्षा व्यवस्था भी बदहाल स्थिति में पहुंच गई है। साथ ही कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग की गई। साथ ही जनता की समस्याओं के समाधान, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने, बेहतर शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सुशासन स्थापित करने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। आम लोगों की आवाज को लोकतांत्रिक तरीके से उठाने के लिए यह धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में राजद नेता राम नारायण मंडल, प्रमोद यादव, अमित जायसवाल, गंगा प्रसाद सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post