Top News

दहेज के लिए प्रताड़ना के बाद हत्या का आरोप, पति समेत तीन नामजद



किशनगंज जिले के पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के कदमगाछी गांव में मंगलवार सुबह एक 21 वर्षीय नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका लक्खी कुमारी की शादी करीब पांच माह पूर्व हुई थी। मायके पक्ष ने पति मंटू बोसाक समेत ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, गर्भपात का दबाव बनाने और हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के पिता के आवेदन पर मामला दर्ज कर आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post