Top News

गौ सम्मान आह्वान अभियान की बैठक, गौ संरक्षण पर दिया गया जोर


पूर्णिया के गायत्री मंदिर, कला भवन में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में गौ संरक्षण, गौ संवर्धन तथा देशभर में गौहत्या पर कठोर कानून लागू किए जाने की मांग उठाई गई। वक्ताओं ने गौ माता के सम्मान और संरक्षण के लिए समाज के सभी वर्गों से आगे आने का आह्वान किया।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि अभियान के माध्यम से समाज में गौ सेवा एवं गौ संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का कार्य लगातार किया जा रहा है। सीमांचल अध्यक्ष दिलीप कुमार दीपक ने गौ माता को भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधारशिला बताते हुए उनके संरक्षण को सामाजिक दायित्व बताया।

कार्यक्रम में राजस्थान से पधारी साध्वी निष्ठा जी ने भी गौ सेवा और सनातन संस्कृति से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे। बैठक के दौरान संगठन में फेरबदल करते हुए नवीन कुमार को पूर्णिया जिला गौ रक्षा प्रमुख तथा रितिक कुमार को वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं पूर्व जिला गौ रक्षा प्रमुख हरीश कुमार हर्ष को संगठनात्मक कारणों से पदमुक्त कर दिया गया। बैठक में जिला अध्यक्ष विजय कुमार सहित संगठन के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। सभी ने गौ संरक्षण और गौ सेवा के लिए अभियान को और व्यापक स्तर पर चलाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post