Top News

पुल निर्माण में देरी से नाराज ग्रामीणों ने किया एनएच-99 जाम


बैसा प्रखंड के प्रस्तावित "PWD रोड से नंदनिया कब्रिस्तान तक RCC पुल निर्माण" कार्य में हो रही देरी के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों ने बैसा पुल के समीप बायसी-दिघलबैंक राजमार्ग-99 को करीब एक घंटे तक जाम कर प्रदर्शन किया। सड़क जाम रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामीण कार्य विभाग की इस पुल निर्माण योजना को प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के साथ वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव से पूर्व शिलान्यास भी किया गया था, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। पुल नहीं बनने से हजारों ग्रामीणों, विद्यार्थियों, किसानों और मरीजों को प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचने के लिए लगभग 10 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है।

प्रदर्शन में शामिल ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग करते हुए बैसा बीडीओ राज कुमार चौधरी, सीओ गोपाल कुमार और रौटा थानाध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव को ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों ने संबंधित विभाग को मामले से अवगत कराने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त कर यातायात बहाल किया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post