किशनगंज समाहरणालय में सोमवार को जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में जिला भू-अर्जन से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गोरखपुर–सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे, भारतमाला परियोजना, अररिया–गलगलिया नई बीजी रेल लाइन, बहादुरगंज–टेढ़ागाछ पथ चौड़ीकरण, ठाकुरगंज बाईपास एवं महानंदा नदी पर उच्च स्तरीय आरसीसी पुल निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को भू-अर्जन मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने तथा लंबित एलपीसी भुगतान मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का निर्देश दिया। साथ ही भुगतान संबंधी अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण एवं पृथक रजिस्टर रखने पर भी जोर दिया। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं जिला भू-अर्जन पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Post a Comment