Top News

मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित



कटिहार। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से 16 जून 2026 को कटिहार जिले के कुर्सेला, आबादपुर एवं पोठिया थाना क्षेत्रों में डीएसपी कोढ़ा सदर टू सुनील कुमार शर्मा  की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों, खलीफाओं एवं स्थानीय गणमान्य लोगों ने भाग लेकर पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी समन्वय तथा सामाजिक सौहार्द कायम रखने पर विस्तृत चर्चा की। पुलिस प्रशासन ने सभी से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने तथा प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।

बैठक में मौजूद लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया और कहा कि मोहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे एवं शांति के वातावरण में मनाया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी, ताकि कहीं भी कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो।

Post a Comment

Previous Post Next Post