Top News

अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर : थानाध्यक्ष


आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पहाड़कट्टा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष फुलेन्द्र कुमार ने की। इसमें जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं अखाड़ा कमेटी के सदस्य शामिल हुए।

बैठक में जुलूस के निर्धारित रूट, लाइसेंस, सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की गई। थानाध्यक्ष ने सभी अखाड़ा कमेटियों से प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने तथा अफवाहों से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी और जुलूस निर्धारित मार्ग से ही निकाला जाए।

पनासी पंचायत के मुखिया नावेद रॉकी, सरपंच गुलाम खालिद बबलू, मुखिया प्रतिनिधि शमीम अख्तर एवं भाजपा नेता राहुल यादव ने मोहर्रम को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने तथा प्रशासन को सहयोग करने का भरोसा दिलाया।
थानाध्यक्ष ने कहा कि पर्व के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहेंगे और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post