Top News

पंचायत विकास दिवस पर विशेष शिविर, ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं और दिए विकास के सुझाव


कुरसेला प्रखंड की उत्तरी मुरादपुर पंचायत भवन परिसर में रविवार को पंचायत विकास दिवस के अवसर पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया अविनाश सिंह ने की। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं तथा पंचायत के विकास से जुड़े विभिन्न सुझाव भी दिए।

शिविर में अंचल पदाधिकारी सुश्री अनुपम, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी शांतनु ठाकुर, वार्ड सदस्य ललन सिंह, बीपीएम धीरेंद्र कुमार, पंचायत सचिव गुड्डू कुमार एवं राजस्व कर्मचारी रोहित कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत विकास दिवस मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य स्थानीय विकास योजनाओं की समीक्षा करना, ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, पंचायत स्तर पर संचालित विकास कार्यों और सरकारी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।

शिविर के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र निष्पादन का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post