Top News

बासगाढा पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित, मौके पर निपटे कई मामलों का समाधान


कोढ़ा प्रखंड की बासगाढा पंचायत में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा मौके पर ही किया गया।

शिविर में राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, भूमि विवाद एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े आवेदनों पर सुनवाई कर कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। इससे ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से राहत मिली।

शिविर का निरीक्षण करने पहुंचीं कविता पासवान ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि इस तरह के सहयोग शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं।

इस अवसर पर पंचायत की मुखिया एवं जदयू महिला अध्यक्ष कटिहार प्रीतम देवी ने भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए ग्रामीणों की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि पंचायतवासियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post