Top News

9 जून को जिले के सातों प्रखंड मुख्यालयों पर राजद का धरना-प्रदर्शन


महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, छात्रों पर लाठीचार्ज तथा सरकार की कथित तानाशाही के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा आगामी 9 जून 2026 को जिले के सभी सात प्रखंड मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

धरना कार्यक्रम की तैयारी को लेकर शनिवार को जिला राजद कार्यालय, इंसान स्कूल रोड, किशनगंज में प्रधान महासचिव मज़हरुल हसन की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में जिला राजद प्रभारी सैयद मोहिबुल हुसैन एवं सरदार रंजीत सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।

बैठक में पूर्व विधायक एवं राजद के राष्ट्रीय महासचिव मास्टर मुजाहिद आलम सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान 9 जून को होने वाले धरना-प्रदर्शन की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई।

प्रखंडवार प्रभारी के रूप में किशनगंज में उस्मान गनी, देवेन यादव व नन्हा मुश्ताक, कोचाधामन में खुर्शीद आलम, रेहान अहमद, मो. नजीब व रईस आलम, पोठिया में दिलावर हुसैन, गुलाम जिलानी व मो. मुस्तकीम, बहादुरगंज में शम्स इम्तियाज सन्नी, टेढ़ागाछ में मज़हरुल हसन, ठाकुरगंज में दानिश इकबाल तथा दिघलबैंक में ई. फरहान को जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में नेताओं ने कहा कि जनहित के मुद्दों को लेकर राजद कार्यकर्ता प्रखंड स्तर पर शांतिपूर्ण ढंग से धरना-प्रदर्शन करेंगे और जनता की समस्याओं को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाएंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post