Top News

5.38 ग्राम स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार

एसपी के निर्देशानुसार अपराध एवं नशीले पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मुरलीगंज पुलिस को सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने एक युवक को 5.38 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार मुरलीगंज थाना क्षेत्र में दिवा गश्ती के दौरान आसूचना संकलन किया जा रहा था। इसी क्रम में प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर एक विशेष टीम का गठन कर कोल्हायपट्टी वार्ड संख्या-02 में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान कोल्हायपट्टी निवासी नंदन यादव (33 वर्ष), पिता पुलकित यादव को 5.38 ग्राम स्मैक जैसे मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया है। इस संबंध में मुरलीगंज थाना में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रभारी थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post