इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, किशनगंज द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन जिला पदाधिकारी सह रेड क्रॉस अध्यक्ष नवीन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर डीएम नवीन कुमार ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया और कहा कि रक्तदान महादान है, जिससे कई लोगों का जीवन बचाया जा सकता है।
शिविर में किशनगंज पुलिस परिवार ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई, जिसमें कुल 39 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. इच्छित भारत, रेड क्रॉस सचिव मिक्की साहा, शंकर लाल महेश्वरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शिविर का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराना था।
Post a Comment