:
मुरलीगंज पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर तीन मामलों में चार युवकों को स्मैक जैसे मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुल 129.75 ग्राम स्मैक बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार, संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना पर बेलो वार्ड-08 में छापेमारी कर मो. शमशाद उर्फ खान (42) को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 6.86 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
दूसरी कार्रवाई कोल्हायपट्टी चौक के पास की गई, जहां पुलिस नेनिर्मल कुमार (22) और राहुल कुमार (24) को 21.66 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। मौके से एक पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।
वहीं शनिवार रात काशीपुर बाईपास के समीप छापेमारी कर पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र के बेलतरी वार्ड-01 निवासी गुड्डु कुमार (25) को 101.23 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।
प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष नूरूल हक ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है तथा उनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।
Post a Comment