Top News

विश्व हिंदू परिषद पूर्णियां ने सीता नवमी मनाई ,मातृशक्ति दुर्गावाहिनी ने नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया

आज श्री राम जानकी गोकुल सिंह ठाकुरबाड़ी मंदिर प्रांगण में पूर्णियां जिला विहिप/बजरंगदल/दुर्गावाहिनी की जिला/नगर इकाई की समीक्षा बैठक व सीता नवमी कार्यक्रम सम्पन्न हुआ!
कार्यक्रम की अध्यक्षता विहिप पूर्णियां जिला उपाध्यक्ष श्री रविरंजन यादव जी ने किया एवं कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद् उत्तर बिहार के प्रांत संगठन मंत्री  श्री देवी सिंह और प्रांत सह मंत्री श्री विकास भारती की गरिमामयी उपस्थिति रही!
आगामी विहिप/बजरंगदल/दुर्गावाहिनी प्रशिक्षण वर्ग को लेकर विहिप के प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह द्वारा वर्ग में ज्यादा से ज्यादा उपस्थिति का निर्देश दिया गया -- प्रखंड समिति निर्माण व विस्तार के लिए माननीय प्रांत सह मंत्री विकास भारती ने विभिन्न प्रखंडों के पालकों की घोषणा कर उन्हें प्रखंड प्रवास व विस्तार करने की जिम्मेदारी दी!!
मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं को गोकुल सिंह ठाकुरबाड़ी के महंत आदरणीय मुरारी बाबा ने सानिध्य व मार्गदर्शन दिया |
विश्व हिंदू परिषद की दुर्गावाहिनी जिला संयोजिका कुमारी प्रिया के नेतृत्व में सीता नवमी का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत ओम के उच्चारण से हुई और समापन आरती के साथ किया गया। उपस्थित महिलाओं ने सीता माता के जीवन और आदर्शों पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि सीता माता त्याग, समर्पण, प्रेम, धैर्य, साहस और पवित्रता की प्रतिमूर्ति हैं।
दुर्गा वाहिनी की प्रखंड संयोजिका कुमारी प्रिया ने अपने संबोधन में कहा कि सीता माता धर्म और संस्कारों की सजीव प्रतीक थीं। उन्होंने बताया कि उनके आदर्श आज भी महिलाओं को जीवन के हर क्षेत्र में सही दिशा दिखाते हैं।
दुर्गावाहिनी की जिला शक्ति साधना केंद्र प्रमुख मधु कुमारी ने नारी सशक्तिकरण पर अपने विचार रखी कि कठिन परिस्थितियों में भी अपने संस्कार बनाए रखे ||
मधु कुमारी ने कहा कि इसका अर्थ केवल बाहरी शक्ति नहीं, बल्कि आत्मबल, शिक्षा, आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान भी है, सीता माता को धैर्य, साहस और ज्ञान की प्रतीक बताया, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी अपने संस्कारों को बनाए रखा।
जिला मंत्री राणा गौतम सिंह ने कहा कि प्रत्येक महिला में असीम शक्ति है और वह देश की प्रगति की आधारशिला है। समाज को महिलाओं को समान अवसर, शिक्षा और सम्मान प्रदान करना चाहिए, ताकि वे सशक्त बनकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकें।
बैठक में विहिप जिला उपाध्यक्ष रविरंजन यादव जी, जिला समरसता प्रमुख अभयजीत कुमार, जिला संयोजक गुड्डू पटेल, जिला मिलन केंद्र प्रमुख चन्दन राज, जिला संयोजिका कुमारी प्रिया, जिला शक्ति साधना केंद्र प्रमुख मधु कुमारी, विहिप नगर मंत्री दीपक यादव व प्रखंड धमदाहा के प्रखंड सह संयोजक अमित कुमार सहित विहिप बजरंगदल मातृशक्ति दुर्गावाहिनी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे!

Post a Comment

Previous Post Next Post