बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय उच्य पथ पर एल आर पी चौक के निकट एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर पर बिजली का पोल लादकर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर का स्टेयरिंग फेल हो गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक ढाबे में जा घुसा। गनीमत रही कि हादसे के समय ढाबा बंद था, नहीं तो बड़ा जनहानि हो सकती थी।इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद रेजा (उम्र 22 वर्ष), पिता कुड्डूस आलम, निवासी जोकीहाट, जिला अररिया के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही बहादुरगंज थाना अध्यक्ष संदीप कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ अपर थाना अध्यक्ष दिलशाद, एसआई प्रिंस कुमार और राहुल कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है ।
Post a Comment