भवानीपुर नगर पंचायत पश्चिम क्षेत्र से पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए मिथुन कुमार ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन के बाद क्षेत्र में चुनावी माहौल गर्म हो गया है और समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
खास बात यह है कि भवानीपुर नगर पंचायत पश्चिम क्षेत्र के पैक्स चुनाव में कुल 4 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिससे मुकाबला और भी रोचक और कड़ा हो गया है। वहीं इस चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है, जिससे राजनीतिक सरगर्मी और तेज हो गई है।
नामांकन के पश्चात मिथुन कुमार ने कहा कि उन्होंने यह कदम किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए उठाया है। उन्होंने कहा, मैंने किसानों का हक मारने वाले और उनके अधिकारों को दबाने वालों के खिलाफ भवानीपुर से अपनी लड़ाई की शुरुआत कर दी है। अब मुझे आप सभी का आशीर्वाद और समर्थन चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि यदि उन्हें जनता का समर्थन मिलता है तो वे क्षेत्र के किसानों के हित में पारदर्शी और मजबूत व्यवस्था लागू करेंगे। उनका उद्देश्य किसानों को उनका सही हक दिलाना और भ्रष्टाचार को खत्म करना है।
मिथुन कुमार के नामांकन के साथ ही भवानीपुर नगर पंचायत पश्चिम क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं और अब चार प्रत्याशियों के बीच कड़ा और दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।
Post a Comment