Top News

किशनगंज में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: असम के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका, बयान पर जताया कड़ा विरोध

किशनगंज में आज जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष शहाबुल अख्तर की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का पुतला दहन कर उनके बयान के खिलाफ आक्रोश जताया।
इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मो. आज़ाद साहिल, नगर अध्यक्ष सजल कुमार साहा, किशनगंज सांसद के निजी सहायक एहसान हसन, नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन सह कांग्रेस नेता मो. जमशेद आलम, अल्पसंख्यक कार्यकारी जिला अध्यक्ष हाफिज मुदस्सिर, एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष अमन रेजा, सहकारिता कांग्रेस जिला अध्यक्ष मो. सोवेब, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शाह आलम, नगर महासचिव तनवीर आलम, युवा कांग्रेस जिला महासचिव मो. सलाम, नगर महासचिव आदर्श कुमार साह, कांग्रेस नगर महासचिव मो. दिलदार, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अतुल गोस्वामी, कांग्रेस जिला सचिव सुमेंद्र बहादुर, युवा कांग्रेस नगर महासचिव शुभम कुमार दास, कांग्रेस नेता मो. मुबारक, मो. रिजवान, मो. सलमान सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान जिला अध्यक्ष शहाबुल अख्तर ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ प्रयोग की गई अभद्र और अशोभनीय भाषा बेहद निंदनीय, शर्मनाक और पूरी तरह अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि खड़गे देश के एक वरिष्ठ और लोकप्रिय दलित नेता हैं, जिनका अनुभव, कद और प्रतिष्ठा अतुलनीय है। उनका अपमान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि देश के अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज के करोड़ों लोगों की भावनाओं का भी अपमान है।

Post a Comment

Previous Post Next Post