Top News

समस्तीपुर में प्राचीन 77 पांडुलिपियां संरक्षित, डीएम ने दलसिंहसराय बीईओ को किया सम्मानित

रिपोर्ट- निरंजन जायसवाल ब्यूरो चीफ  समस्तीपुर
समस्तीपुर जिले में कुल 77 पांडुलिपियां संरक्षित डीएम ने घर-घर से इतिहास खोजने की अपील किया। दरअसल दलसिंहसराय में चलाए गए विशेष सर्वेक्षण अभियान के दौरान वार्ड संख्या 12 निवासी जितेंद्र राउत ने अपने स्तर पर खोज कर 25 प्राचीन हस्तलिखित पांडुलिपियां सामने लाईं। इसके अलावा दलसिंहसराय स्थित पांडव मंदिर सहित अन्य मंदिरों और मठों से भी 30 से अधिक पांडुलिपियां प्राप्त की गईं। इस प्रकार जिले में अब तक कुल 77 पांडुलिपियों का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है, जो सांस्कृतिक संरक्षण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इस अवसर पर डीएम ने इस पहल की सराहना करते हुए जितेंद्र राउत और दलसिंहसराय बीईओ को सम्मानित किया। इस मौके पर जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों, मंदिरों और मठों में सुरक्षित रखी 75 वर्ष या उससे अधिक पुरानी हस्तलिखित पांडुलिपियों की पहचान कर उन्हें सामने लाएं, ताकि इस विरासत को डिजिटल रूप में सहेजा जा सके। यह पहल न सिर्फ इतिहास को संरक्षित करने की दिशा में एक मजबूत कदम है, बल्कि समस्तीपुर को सांस्कृतिक रूप से समृद्ध और जागरूक बनाने का भी प्रयास है।

Post a Comment

Previous Post Next Post