Top News

भवानीपुर में भीषण अगलगी, 5 घर जलकर राख,लाखों का नुकसान, परिवार बेघर



भवानीपुर/बमबम यादव
भवानीपुर थाना क्षेत्र के जाबे पंचायत अंतर्गत कुशाहा गांव के वार्ड नंबर 4 में भीषण आग लगने से भारी तबाही मच गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते कई घर इसकी चपेट में आ गए और कुल 5 घर जलकर पूरी तरह खाक हो गए।
इस अगलगी की घटना में कामी मुखिया (पिता स्वर्गीय गनगोन दास मुखिया) का लगभग ₹30,000 नकद, एक बकरी, सोना-चांदी सहित घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।
वहीं लक्ष्मी मुखिया (पिता गनगोन दास मुखिया), दामोदर मुखिया (पिता महादेव मुखिया), मनोज मुखिया (पिता रामी मुखिया) और राजेश मुखिया (पिता रामी मुखिया) के घर भी आग में पूरी तरह नष्ट हो गए। घर में रखा अनाज, कपड़े, जरूरी कागजात और खाने-पीने का सामान सब कुछ जलकर खाक हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था।
घटना के बाद सभी पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने दर्द भरे शब्दों में कहा —
“केना हम जीवे, सब सामान जली गेले, अब कुछो ना बचल…”
इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से जल्द से जल्द मुआवजा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post