मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प हो तो सफलता जरूर मिलती है। इसे सच कर दिखाया है बनमनखी प्रखंड के काझी निवासी श्री राजकिशोर झा एवं श्रीमती साधना झा के सुपुत्र सौरभ रंजन झा ने। सौरभ ने देश की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा (UPSC) में सफलता हासिल कर न केवल अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे जिले का मान भी बढ़ाया है।
सौरभ की इस उपलब्धि से काझी गांव सहित पूरे बनमनखी क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। परिजनों के अनुसार सौरभ बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं और उनका सपना समाज की सेवा करना रहा है।
सौरभ की सफलता पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों ने खुशी जताते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।
सौरभ की सफलता पर उनके पिता राजकिशोर झा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा,
“बेटे की सफलता पर हमें बेहद गर्व है। उसने हमेशा मेहनत और लगन से पढ़ाई की है। ईश्वर के आशीर्वाद और परिवार के सहयोग से आज उसे यह मुकाम मिला है। हमें विश्वास है कि वह आगे चलकर देश और समाज की सेवा करेगा।
Post a Comment