Top News

गैस लीक होने से घर में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

गुरुवार की देर रात स्थानीय नेता जी चौक के समीप ओम शांति कार्यालय के सामने स्थित जगदीश साह के मकान में अचानक आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। आग की लपटें देखते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और तुरंत इसकी सूचना जोगबनी थाना पुलिस एवं फायर ब्रिगेड को दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही जोगबनी थाना पुलिस, स्थानीय समाज के लोग और युवाओं की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया गया।
आग लगने की वजह को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग शॉर्ट सर्किट को कारण बता रहे हैं, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि गैस लीक होने से आग लगी हो सकती है। हालांकि आग लगने के सही कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा। बताया जा रहा है कि इस आगलगी की घटना में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। आग बुझाने के बाद जब घर के अंदर जांच की गई तो वहां से अगरबत्ती के रेफर, कई गैस सिलेंडर और कुछ झंडा भी बरामद हुआ है।
फिलहाल ये जांच का विषय है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post