Top News

शांतिपूर्ण माहौल में मनाई जाएगी रामनवमी, नगर पंचायत कोढा में जनप्रतिनिधियों की अहम बैठक

कोढ़ा नगर पंचायत में आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर नगर पंचायत कोढा के सेमापुर मोड़ स्थित मंदिर परिसर में शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नगर पंचायत के मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह के साथ कोढ़ा के युवा कमिटी के सदस्य,सामाजिक कार्यकर्ताओं , प्रबुद्धजनों एवं विभिन्न पूजा समिति के सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक में मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने कहा कि रामनवमी का पर्व आपसी भाईचारे और श्रद्धा के साथ मनाया जाए। सभी पूजा समितियों को प्रशासन के दिशा-निर्देश में जुलूस के दौरान निर्धारित मार्ग का ही पालन करने तथा समय सीमा का ध्यान रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह से बचने और प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर पर्व मनाने की अपील की गई।
प्रशासन की ओर से बताया गया कि रामनवमी के दिन नगर पंचायत क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। कहीं भी किसी प्रकार की असुविधा या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो।
बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों और पूजा समिति युवा सदस्यों ने भी मुख्य पार्षद को भरोसा दिलाया कि सभी लोग मिल-जुलकर रामनवमी का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएंगे। उन्होंने कहा कि यह पर्व आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता का भी प्रतीक है, इसलिए सभी लोग मिलकर इसकी गरिमा बनाए रखेंगे।

बैठक के अंत मुख्य पार्षद ने आम लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post