पूर्णिया शहर के ध्रुव उद्यान और जिला स्कूल खेल मैदान में मॉर्निंग वॉक के दौरान विधायक विजय खेमका नागरिकों और खिलाड़ियों की कठिनाइयों से अवगत हुए तथा जनहित के विभिन्न विषयों पर उनसे चर्चा किये। विधायक ने जिला फॉरेस्ट अधिकारी को ध्रुव उद्यान में शुद्ध पेयजल, जिम उपकरणों की मरम्मत, पूर्ववत म्यूजिक सिस्टम और समुचित साफ-सफाई की व्यवस्था बहाल करने का निर्देश दिया। साथ ही ध्रुव उद्यान में निर्माणाधीन बोटिंग पोंड और अन्य सुविधाओं का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा ताकि वहां आने वाले लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित महिला-पुरुष और युवाओं ने पूर्णिया का लगातार हो रहे विकास के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया। विधायक ने कहा कि ध्रुव उद्यान को पर्यटन और मनोरंजन के केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि पूर्णिया का खेल के क्षेत्र में भी तेजी से विकास हो रहा है।रंगभूमि मैदान के पास स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तथा जिला स्कूल खेल मैदान में फुटबॉल ग्राउंड सहित अन्य आधुनिक खेल मैदानों का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए डीएसए ग्राउंड और रंगभूमि मैदान को भी सुविधायुक्त बनाया जाएगा। विधायक ने कहा पूर्णिया में मखाना बोर्ड का मुख्यालय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बने इस दिशा में मेरा सतत प्रयास हैं।
खिलाड़ियों के लिए डीएससी ग्राउंड और रंगभूमि मैदान को और सुविधाजनक बनाया जाएगा: विधायक
Cityhalchal News
0
Post a Comment