कुरसेला थाना क्षेत्र के नवागंज गांव निवासी कृष्ण कुमार की हरियाणा में सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को एंबुलेंस से शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और घर में चीख-पुकार मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार कृष्ण कुमार होली के दिन बाइक से हरियाणा के बहादुरगंज स्थित सब्जी मंडी जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। शनिवार को एंबुलेंस से जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक की पत्नी नंदनी देवी समेत परिवार के अन्य सदस्य विलाप करते रहे।
परिजनों ने बताया कि कृष्ण कुमार हरियाणा के बहादुरगंज में स्थित एसएलटी कंपनी में कार्य करते थे। वे बाहर रहकर मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में दो पुत्र और दो पुत्री हैं।इस घटना के बाद नवागंज गांव में शोक का माहौल है और स्थानीय लोगों ने मृतक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
Post a Comment