Top News

यातायात सुगम बनाने के लिए बहादुरगंज में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

किशनगंज जिले के बहादुरगंज नगर पंचायत क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से नगर पंचायत द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया । इस अभियान के तहत मुख्य सड़कों एवं बाजार क्षेत्रों में किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया, ताकि आम लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।
चेयरमैन प्रतिनिधि वासीकुर रहमान ने बताया कि अतिक्रमण के कारण अक्सर सड़कें संकरी हो जाती हैं, जिससे यातायात बाधित होता है। इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि कई बार एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को भी समय पर रास्ता नहीं मिल पाता है। इसके अलावा स्कूली बच्चों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत द्वारा सख्ती से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान नगर पंचायत कर्मी, सिटी मैनेजर शशि कुमार, नेहाल आलम एवं अकील अहमद के साथ साथ थाना अध्यक्ष संदीप कुमार और पुलिस जवान मौजूद रहे।अधिकारियों द्वारा दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि वो सड़क पर अपनी दुकान नहीं लगाए

Post a Comment

Previous Post Next Post