Top News

खाटू श्याम दरबार में झुकी जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि, क्षेत्र की खुशहाली व विकास के लिए मांगी दुआ

राजस्थान के प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में कोढा कटिहार की स्थानीय जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, विकास और अमन-चैन की कामना की। इस दौरान उन्होंने बाबा खाटूश्याम के चरणों में शीश नवाकर जनकल्याण की प्रार्थना की।
रश्मि सिंह ने अपने आध्यात्मिक दौरे के दौरान सालासर बालाजी मंदिर के भी दर्शन किए और हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि इन पवित्र स्थलों की यात्रा से उन्हें मानसिक शांति के साथ नई ऊर्जा और सकारात्मकता मिली है, जो जनसेवा के कार्यों में और अधिक समर्पण के लिए प्रेरित करेगी।
उन्होंने आगे कहा कि बाबा खाटूश्याम और बालाजी महाराज की कृपा से क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य आगे बढ़ेंगे और आमजन का जीवन खुशहाल बनेगा। रश्मि ने क्षेत्रवासियों के उज्ज्वल भविष्य और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए सभी के लिए मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।
इस धार्मिक यात्रा को लेकर क्षेत्र में भी श्रद्धालुओं के बीच उत्साह का माहौल है और लोग इसे जनप्रतिनिधि की आस्था व जनहित के प्रति समर्पण का प्रतीक मान रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post