नगर पंचायत कोढा के प्रख्यात समाजसेवी अशोक राय के निधन पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि दिवंगत समाजसेवी का पूरा जीवन समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों में समर्पित रहा।
मुख्य पार्षद ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय समाजसेवी हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे रहते थे और समाज के हर वर्ग के लोगों के बीच उनकी विशेष पहचान थी। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई करना संभव नहीं है।वहीं दुसरी ओर जुरावगंज निवासी राजेंद्र यादव की धर्म पत्नी के निधन की खबर मिलते ही मुख्य पार्षद जुराबगंज पहुंचे जहां उन्हें भी श्रद्धांजलि देते हुए गहरी शोक संवेदना व्यक्त की ।
उन्होंने कहा कि दिवंगत समाजसेवी के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।
मुख्य पार्षद ने ईश्वर से दोनों दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।
Post a Comment