पूर्णिया ईस्ट ब्लॉक अंचल कार्यालय स्थित जनता अदालत में चल रही जनसुनवाई का निरीक्षण विधायक विजय खेमका ने किया। इस दौरान विधायक अंचल कार्यालय में आवेदनकर्ताओं से मिले और उनकी समस्याओं व कठिनाइयों से अवगत हुए। जनता अदालत में अंचल अधिकारी के समक्ष जमीन से जुड़े मामलों जैसे परिमार्जन, म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) तथा जमीन माफी आदि कार्यों के लिए दिए गए ऑनलाइन आवेदनों के साथ साथ जमीन संबंधित कार्य की सुनवाई की जा रही थी। अंचल अधिकारी ने विधायक को बताया कि प्राप्त आवेदनों का लगातार निष्पादन किया जा रहा है तथा वर्तमान में कर्मचारी के हड़ताल से कार्य निष्पादन में कठिनाई हो रही है।निरीक्षण के दौरान विधायक ने अंचल अधिकारी से जनता अदालत में आने वाले आवेदकों के लिए समुचित बैठने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। साथ ही राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों को एक ही स्थान पर उपस्थित रहने को भी कहा। इस अवसर पर विधायक श्री खेमका ब्लॉक कार्यालय में आए जेपी सेनानियों की टीम से भी मिले और उनकी समस्याओं से अवगत हुए। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि ब्लॉक कल्याण पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर जेपी सेनानियों द्वारा दिए गए आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें।विधायक ने अंचलाधिकारी और राजस्व अधिकारी से जमीन से संबंधित लंबित आवेदनों का निष्पादन शीघ्र करने को कहा ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। विधायक ने कहा कि एनडीए की सरकार में प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता को प्राथमिकता दी गई है तथा न्याय के साथ विकास सरकार का संकल्प है। उन्होंने कहा ऑनलाइन आवेदन और सभी कार्यालयों में सोमबार,सुक्रवार जनता अदालत के आयोजन से लोगों की परेशानियां काफी कम हुई हैं तथा डिजिटाइजेशन के दौर में सरकारी सेवाएं अधिक सरल और सुलभ बनी हैं।
विधायक ने जमीन संबंधित जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्या, किया निष्पादन
Cityhalchal News
0
Post a Comment