Top News

नेपाल में 62% हुआ मतदान, बालेन सरकार बनने का अनुमान

नेपाल में जेन-जे के आंदोलन के बाद प्रधानमंत्री के पी ओली के सत्ता से बेदखल के बाद नेपाल में पहले देशव्यापी चुनाव में गुरुवार को मतदान शांतिपूर्ण रही, तकरीबन तीन करोड़ नागरिकों वाले इस देश में नेपाल के सिक्योरिटी फोर्स की जबरदस्त व्यवस्था रही।
275 सीटों के लिए हो रहे देशव्यापी चुनाव के वोटों की गिनती आज ही प्रारंभ हो जाएगी।
जेन-जी आंदोलन के बाद हो रहे इस चुनाव में युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। जिससे अंदाज लगाया जा रहा हैं कि इसबार बालेन शाह की सरकार नेपाल में बनेगी। इस चुनाव पर भारत, चीन, अमेरिका की नजर हैं।
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक देशभर में करीब 60 प्रतिशत मतदान होने का अनुमान है। बताया जा रहा है कि इस बार करीब 1 करोड़ 90 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, जिसमें युवाओं की बड़ी भागीदारी रही। नेपाल चुनाव आयोग के अनुसार अधिकांश क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ है। कई इलाकों में आज रात से ही मतगणना शुरू होने की संभावना है, जबकि हिमालयी और दुर्गम क्षेत्रों से मतपेटियां जिला मुख्यालय लाने का काम जारी है। ऐसे में देर रात या कल तक नतीजों की तस्वीर साफ हो सकती है।
देश की 275 सदस्यीय संसद यानी हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव ऑफ नेपाल में से 165 सीटों पर सीधे मतदान के जरिए प्रतिनिधि चुने जा रहे हैं, जबकि बाकि 110 सीटें पार्टियों को उनके कुल वोट प्रतिशत के आधार पर आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली से मिलेंगी। शाम 5 बजे के बाद मतपेटियों को इकट्ठा करते ही मतगणना शुरू कर दी जाएगी। चुनाव में कुल 6541 उम्मीवार हैं। 63 राजनीतिक पार्टियों के 3,135 और कैंडिडेट प्रोपोर्शनल रिप्रेजेंटेशन सिस्टम के ज़रिए बाकी 110 सीटों के लिए मुकाबला कर रहे हैं।
वोटिंग प्रक्रिया को आसानी से चलाने के लिए अधिकारियों ने देश भर में 10,963 पोलिंग स्टेशनों पर 23,112 पोलिंग सेंटर बनाए हैं। सुरक्षा इंतजाम भी मजबूत किए गए हैं, चुनाव के लिए 341113 कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
कार्यकारी मुख्य चुनाव आयुक्त राम प्रसाद भंडारी ने कहा कि वोटिंग प्रोसेस फ्री, फेयर और शांतिपूर्ण रहे, यह पक्का करने के लिए सभी तैयारियाँ पहले ही पूरी कर ली गई थीं। उन्होंने वोटर्स से भी अपील की कि वे बिना किसी डर के आगे आएँ और अपना वोट डालें।

Post a Comment

Previous Post Next Post