Top News

शराब पीने के आरोप में 3 गिरफ्तार कर भेजें गए जेल

पूर्णियां। रौटा थाना क्षेत्र में शराब पीकर हंगामा कर रहे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ लोग शराब के नशे में उत्पात मचा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई की।  गिरफ्तार व्यक्तियों में -  प्रदीप झा , एवं नवीन झा, दोनों ग्राम - रौटा, एवं कमालोउद्दीन  शेख  को गिरफ्तार किया है। उक्त सभी आरोपी सार्वजनिक स्थान पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराई जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव ने बताया कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post