Top News

पूर्णिया में दो दिवसीय शीतला पूजा महोत्सव का भव्य शुभारंभ

पूर्णिया कोरठबाड़ी प्राचीन मां शीतला मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय मां शीतला पूजा महोत्सव का प्रथम दिन मंगलवार को भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। यह महोत्सव कला, संस्कृति विभाग बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन द्वारा शीतला पूजा स्वागत समिति के देखरेख में आयोजित है। प्रथम दिन मंदिर परिसर से भव्य एवं विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जो नगर भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई। कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु महिलाएं माथे पर कलश और नारियल लेकर भक्ति भाव के साथ शामिल हुईं। ढोल-नगाड़ों की धुन, जयकारों और भगवा ध्वज के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर सदर विधायक विजय खेमका, पूजा समिति के अध्यक्ष सुरेश सिंह,वार्ड पार्षद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ कलश शोभा यात्रा में शामिल हुए तथा मंदिर पहुंचकर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और मां शीतला से पूर्णिया की जनता की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन सरकार की मंत्री लेशी सिंह द्वारा किया गया। विधायक विजय खेमका के अथक प्रयास से यह महोत्सव लगातार तीसरी बार आयोजित किया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post