Top News

डोंक नदी में नहाने के दौरान 12 वर्षीय किशोर डूबा,परिजनों में मचा कोहराम

डोंक नदी में नहाने के दौरान 12 वर्षीय बच्चे के डूबने का मामला प्रकाश में आया है।घटना पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के सिंधीमारी घाट की है।मिली जानकारी के अनुसार 12 वर्षीय किशोर मोहम्मद अलमास पिता रफीक निवासी सरनाबाड़ी,पाजीपाड़ा,पश्चिम बंगाल अपनी नानी के घर जहांगीरपुर पंचायत के फुलहरा, वार्ड संख्या 2 घूमने आया था।सोमवार की दोपहर को वो अपने अन्य तीन साथियों के साथ डोंक नदी में नहाने गया था,जहा वो गहरे पानी में चले जाने की वजह से डूब गया।अलमास के साथियों ने घर पहुंच कर घटना की जानकारी परिजनों को दी जिसके बाद परिजन आनन फानन में घाट पर पहुंचे लेकिन किशोर का कोई पता नहीं चला ।स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा मामले की जानकारी पहाड़कट्टा थाना को दी गई,मामले की जानकारी मिलने के बाद थाना अध्यक्ष फूलेंद्र कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे साथ ही एसडीआरएफ की टीम को भी उनके द्वारा बुलाया गया।एसडीआरएफ की टीम के द्वारा बच्चे की काफी तलाश की गई लेकिन खबर प्रेषण तक उसका पता नहीं चल पाया है ।इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post