बनमनखी/बमबम यादव
सिटिहलचल पूर्णियां। होलिका दहन महोत्सव के अवसर पर 2 मार्च को भक्त प्रह्लाद की पावन भूमि (सिकलीगढ़ धरहरा बनमनखी) में भक्ति और संगीत का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस खास मौके पर बॉलीवुड गायक बिनोद राठौड़ अपनी सुरीली आवाज़ से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। उनके साथ चर्चित गायिका चाँदनी मुरखर्जी भी मंच पर गीत-संगीत के माध्यम से अपनी प्रस्तुति देंगी। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में भक्ति गीतों के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी, जिससे होलिका दहन महोत्सव का उल्लास और बढ़ेगा।
भक्त प्रह्लाद की कथा और होलिका दहन की परंपरा को स्मरण करते हुए यह आयोजन श्रद्धा और उत्साह का अनूठा संगम प्रस्तुत करेगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और दर्शकों के शामिल होने की संभावना है। सुरक्षा और व्यवस्था के लिए भी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। यह आयोजन होली पर्व के धार्मिक महत्व के साथ-साथ सांस्कृतिक एकता और भाईचारे का संदेश भी देगा।
Post a Comment