कोढ़ा नगर पंचायत क्षेत्र के गेराबाड़ी बस्ती निवासी समाज के मार्गदर्शक एवं संरक्षक स्वर्गीय विश्वनाथ रजक के निधन पर नगर पंचायत कोढ़ा, कटिहार के मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने उनके आवास पर पहुंचकर गहरी संवेदना व्यक्त की।मुख्य पार्षद ने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि स्व. विश्वनाथ रजक का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। वे हमेशा समाज सेवा और मार्गदर्शन के लिए स्मरण किए जाते रहेंगे।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने स्व. विश्वनाथ रजक के निधन पर जताई गहरी संवेदन।
Cityhalchal News
0
Post a Comment