नगर पंचायत कोढा में आशीर्वाद दूध-दही कंपनी द्वारा गेरा बाड़ी बाजार में कारीगर भाइयों एवं कैटरर्स भाइयों के लिए एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत कोढ़ा, कटिहार के मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सेमिनार के दौरान मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने कारीगर एवं कैटरर भाइयों से अपील करते हुए कहा कि शादी-विवाह, बर्थडे एवं अन्य मांगलिक अवसरों में आशीर्वाद कंपनी के दूध, दही एवं पनीर जैसे उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों का अधिक से अधिक उपयोग कर सहयोग करें।उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने से रोजगार और व्यापार दोनों को मजबूती मिलेगी। वही इस अवसर पर मुख्य पार्षद को कंपनी ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कारीगर, कैटरर एवं स्थानीय व्यापारी मौजूद थे, जिन्होंने आशीर्वाद कंपनी के उत्पादों की गुणवत्ता पर भरोसा जताया।
Post a Comment