कोढ़ा प्रखंड के स्थानीय कलाकारों द्वारा होली पर्व को लेकर एक होली सांग की शूटिंग की गई। इस गीत में रंगों के त्योहार होली की पारंपरिक मस्ती, भाईचारे और सांस्कृतिक रंगों को दर्शाया गया है। शूटिंग कोढ़ा क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर की गई, जिसमें स्थानीय कलाकार शेर खान, गायक करण सिंह कल्लू जो की कोढ़ा के फुलवरिया पंचायत के स्थानीय व अन्य महिला डांसर व कलाकारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कलाकारों ने बताया कि इस होली सांग के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ क्षेत्र की लोक संस्कृति को बढ़ावा देना उद्देश्य है। गीत को होली से पूर्व सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया जाएगा।
Post a Comment