शुक्रवार को कोढ़ा के फुलवरिया पंचायत वार्ड संख्या 4 गंगा दार्जिलिंग सड़क मार्ग फुलवरिया चौक के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार बच्ची सड़क किनारे खेल रही थी, तभी तेज़ रफ्तार कार ने उसे ठोकर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना की सूचना के शोरगुल होने पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ परी।
स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से घायल बच्ची को तुरंत कोढ़ा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने पुर्णिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया।जहां उनका इलाज जारी है ।
चिकित्सकों के अनुसार बच्ची के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।वहीं घायल बच्ची कैलाश दास की पुत्री दीपाली कुमारी उम्र 5, वर्ष साकिन वार्ड संख्या 4 फुलवरिया निवासी बताई जा रही है। वह इस घटना को लेकर बच्चों की मां आशा देवी वह अन्य परिजन के बीच चिंता का माहौल बना हुआ है।
Post a Comment