कोढ़ा पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 27.05 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुराबगंज गांव में विदेशी शराब की तस्करी की जा रही ,जिसके आधार पर यह बड़ी कार्रवाई की गई।
पुलिस को बताए गए स्थान पर छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा और उसके पास से 27.05 लीटर मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। पुलिस द्वारा पुछताछ में शराब तस्कर ने अपना नाम व पता मनीष कुमार उम्र करीब 15 वर्ष साकीन नया टोला जुरावगंज, वार्ड संख्या 1 थाना कोढ़ा जिला कटिहार बताया है गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है, वहीं मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
आदर्श कोढ़ा थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार बताया है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में लिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोढा थाना क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में शराब की तस्करी करने वाले को किसी भी सुरते हाल में नहीं बच पायेगा , लगातार कोढ़ा थाना क्षेत्र में शराब के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है बीते दिनों पूर्व में भी अवैध शराब में कारोबारी को शराब के साथ गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई कर भेजा गया है। इस तरह की कार्रवाई आगे भी शराब कारोबारी के खिलाफ जारी रहेगी। ताकि इस तरह के कारोबारीयो के खिलाफ कानून का शिकंजा कसा जा सके।
Post a Comment