आदर्श मध्य विद्यालय डूमर में शिक्षक ललन कुमार की सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक चन्द्रशेखर आचार्य ने की। जबकि मंच संचालन शिक्षक राजीव शर्मा ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्ववर्ती छात्र सह डूमर मुखिया मनीष ठाकुर शामिल हुए। इस दौरान नन्हे छात्रो, शिक्षकों ने भी नम आंखों से उन्हें विदा किया।
उन्होने 18 वर्षों तक विद्यालय में अपनी सेवाएं दीं और उनकी मेहनत व समर्पण से विद्यालय में शिक्षा का स्तर ऊंचा किया। छात्राओं ने स्वागत गीत की सफल एवं उत्कृष्ट प्रस्तुति कर शिक्षक के प्रति सम्मान व्यक्त किया। विद्यालय परिवार ने अतिथियों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र एवं बुके देकर स्वागत किया। साथहि उनकी लंबी उम्र की कामना की गई। वक्ताओं ने उनके योगदान की सराहना करते हुए कर्तव्य के प्रति सजग प्रहरी बताया। प्रधानाध्यापक चन्द्रशेखर आचार्य ने अपने संबोधन में कहा, शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते, वे केवल पदीय दायित्वों से मुक्त होते हैं और समाज को दिशा देने का कार्य निरंतर करते रहते हैं।" मौके पर महेंद्र मेहता, शिवानी ,बेबी, विभा रानी, सायमा खातून, सुलोचना, विकास, दिनेश पासवान,नैयर आदि
शिक्षकगण, स्कूली बच्चे और ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति थे।
Post a Comment