सेमापुर थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के मामले में तीन युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सेमापुर पावर ग्रिड के पास गुप्त सूचना के आधार पर की गई।पकड़े गए युवकों की पहचान कोढ़ा थाना क्षेत्र के नवाबगंज निवासी उमेश कुमार उर्फ भोलू (21), मो. इरसाद (19) तथा बरारी थाना क्षेत्र के बगान टोला तरबन्ना निवासी मंजय कुमार उर्फ प्रकाश कुमार (19) के रूप में हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सेमापुर रामशंकर कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि तीन युवक अवैध हथियार लेकर तस्करी के इरादे से क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम पावर ग्रिड के पास पहुंची। पुलिस को देखते ही तीनों युवक भागने लगे, लेकिन पुलिस बल ने घेराबंदी कर उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया।तलाशी के दौरान उनके पास से दो देशी कट्टा, एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ कांड दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
3 हथियार तस्कर गिरफ्तार कई हथियार गोली बरामद
Cityhalchal News
0
Post a Comment