उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार की रात्रि को विभिन्न चेक पोस्टों में शराब पीने व बेचने वालों के विरुद्ध तलाशी अभियान चलाया।जिसमें कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया।9 लोगों को शराब पीने के आरोप में और 2 लोगों को शराब के साथ पकड़ा गया। कार्रवाई रामपुर चेक पोस्ट,फ़रिंगगोला चेक पोस्ट आदि में की गई।कुछ लोग बाइक से शराब पीकर बंगाल से शहर में प्रवेश कर रहे थे। उत्पाद थानाध्यक्ष मनीष सक्सेना ने कहा कि शराब पीने व बेचने वालों के विरुद्ध लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में अलग अलग स्थानों से उक्त कार्रवाई की गई है। शराब के साथ पकड़े गए दो युवकों को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। शुक्रवार को सभी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार की रात्रि को विभिन्न चेक पोस्टों में शराब पीने व बेचने वालों के विरुद्ध तलाशी अभियान चलाया।जिसमें कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया।9 लोगों को शराब पीने के आरोप में और 2 लोगों को शराब के साथ पकड़ा गया। कार्रवाई रामपुर चेक पोस्ट,फ़रिंगगोला चेक पोस्ट आदि में की गई।कुछ लोग बाइक से शराब पीकर बंगाल से शहर में प्रवेश कर रहे थे। उत्पाद थानाध्यक्ष मनीष सक्सेना ने कहा कि शराब पीने व बेचने वालों के विरुद्ध लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में अलग अलग स्थानों से उक्त कार्रवाई की गई है। शराब के साथ पकड़े गए दो युवकों को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। शुक्रवार को सभी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
शराब पीने के आरोप में ग्यारह व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
Cityhalchal News
0
Post a Comment