Top News

इंटरमीडिएट की परीक्षा में 11 हजार 605 परीक्षार्थी हुए शामिल,171 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित


जिला मुख्यालय के बीस केन्द्रों में चल रही इंटरमीडिएट की चौथे दिन की परीक्षा अच्छी गुजरी। शुक्रवार को पहली पाली में विज्ञान संकाय से अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी और दूसरी पाली में कला संकाय से भी अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी।चौथे दिन की परीक्षा भी कदाचारमुक्त संचालित हुई। दोनो पालियो की परीक्षा में कुल 11 हजार 605 परीक्षार्थी शामिल हुए व 171 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। प्रथम पाली की परीक्षा में 2808 परीक्षार्थी शामिल हुए व 42 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें।दूसरी पाली की परीक्षा में 8797 परीक्षार्थी शामिल हुए व 129 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें।परीक्षा 20 केंद्रों में संचालित की जा रही है।चौथे दिन की परीक्षा में भी किसी भी परीक्षार्थी के निष्काषन की सूचना नहीं है।डीएम विशाल राज और एसपी संतोष कुमार परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है।केंद्रों से दो सौ मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू थी।गर्ल्स हाई स्कूल केंद्र से पहली पाली की परीक्षा देकर बाहर निकल रही दो छात्राओं से पूछने पर बताया कि पहली पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी।अंग्रेजी विषय की परीक्षा अच्छी गुजरी है।परीक्षा केंद्रों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी।एसडीएम अनिकेत कुमार, एसडीपीओ गौतम कुमार,ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार व डीईओ परीक्षा केंद्रों का जायजा ले रहे थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post