उत्क्रमित मध्य विद्यालय मधुरा जयन्ती में कार्यरत शिक्षा सेवक श्री राजेश कुमार रजक का इलाज के दौरान असामयिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से विद्यालय परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
विद्यालय परिसर में समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मियों एवं छात्रों द्वारा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया तथा ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि स्वर्गीय राजेश कुमार रजक एक कर्तव्यनिष्ठ, सरल स्वभाव और विद्यार्थियों के प्रति समर्पित शिक्षक थे। उनके असामयिक निधन से विद्यालय को अपूरणीय क्षति हुई है।
विद्यालय परिवार ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा उनके परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करें।
Post a Comment