Top News

टोटो चालक का अपहरण कर जानलेवा हमला, रौतारा पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

रौतारा थाना क्षेत्र में टोटो चालक के अपहरण और जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना 30 जनवरी 2026 की है, जब टोटो चालक सुभाष चौहान बरबन्ना जाने के क्रम में एक अन्य टोटो चालक से कहासुनी में उलझ गया। अगले दिन इसी विवाद को लेकर पहले से घात लगाए रौतारा टोल प्लाजा के समीप कुछ लोगों ने सुभाष चौहान को मोटरसाइकिल सहित अपहरण कर लिया और जबरन बरबन्ना ले गए।
बरबन्ना पहुंचने के बाद आरोपियों ने सुभाष चौहान पर रॉड एवं अन्य हथियारों से बेरहमी से हमला किया और गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे वहां फेंक कर फरार हो गए। घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा मिलने पर घायल के ससुर एवं आवेदक मन्नू चौहान मौके पर पहुंचे और तत्काल रौतारा प्रशासन को सूचना दी।सूचना मिलते ही रौतारा थाना प्रभारी लालासर बिंद अपनी टीम के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचे और मौके से तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया। गंभीर रूप से घायल सुभाष चौहान को इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां से उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सिलीगुड़ी रेफर कर दिया गया।इस मामले में रौतारा थाना कांड संख्या 27/26 दर्ज करते हुए हत्या के प्रयास के आरोप में तीनों प्राथमिक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में (1) विकास यादव, उम्र 26 वर्ष, पिता लालू यादव, (2) पंचम मंडल, उम्र 23 वर्ष, पिता नारायण मंडल—दोनों निवासी दीवानगंज, थाना रानीपतरा, जिला पूर्णिया—तथा (3) छोटू कुमार पोद्दार उर्फ विवेकानंद पोद्दार, उम्र 26 वर्ष, पिता आनंद लाल पोद्दार, निवासी रामपुर, थाना मुफ्फसिल, जिला कटिहार शामिल हैं।रौतारा पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई करते हुए कटिहार न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेज दिया है।  वहीं पुलिस प्रशासन ने मामले में आगे की जांच तेज कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post