Top News

चोरी के आरोप में दो युवक ग्रामीण के हत्थे चढ़ा, पुलिस को सौपा

मुरलीगंज नगर पंचायत वार्ड 13 में शनिवार की देर रात एक घर में चोरी करने गए दो युवको को गृहस्वामी व ग्रामीणो के द्वारा पकड़ा गया है। मौके पर ग्रामीणो ने पकड़ाए युवक की जमकर पिटाई कर दिया।
 सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ हेतु थाना ले गया। उक्त दोनों युवक देखने से नाबालिग प्रतीत होता था। नगर पंचायत वार्ड 13 निवासी लालू कुमार ने बताया कि छत ढलाई के लिए घर में रखे चार लाख रुपये चुराने की कोशिश कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि 
अपने घर की छत की ढलाई के लिए अपनी भैंस बेचकर और अन्य स्रोतों से लगभग चार लाख रुपये जमा किए थे। जिसे चोरी करने के नियत से उक्त युवक घर घुस गया था। हल्ला करने पर ग्रामीणो की मदद से पकड़ा गया। इस दौरान अन्य भागने में सफल रहे। पकड़ाए युवक की पहचान स्थानीय वार्ड 13 के मनखुश कुमार के रूप में हुई। ग्रामीणों द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर मनखुश ने अपने साथी प्रिंस कुमार का नाम बताया, जो उस समय भीड़ में ही खड़ा था। प्रिंस ने अपना नाम सुनते ही खुद पर झूठा आरोप लगाने की बात कही, जिससे ग्रामीणों को उस पर संदेह हुआ। मामले में थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि चोरी के आरोप में दो युवकों को ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को सौंपा गया है। इस संबंध में अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post