Top News

बजट से सीमाँचल का होगा विकास,हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल ऐतिहासिक कदम- विधायक

 विधायक विजय खेमका ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारामन जी द्वारा लगातार नवमी बार प्रस्तुत इस बजट को जनकल्याणकारी, सर्वस्पर्शी एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला ऐतिहासिक बजट बताया।
 विधायक ने बजट का स्वागत करते हुए कहा  यह बजट आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के रोडमैप को मजबूती प्रदान करता है। आम आदमी, किसान, श्रमिक, युवा एवं महिलाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए इस बजट में अनेक महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। विशेष रूप से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और देश की आर्थिक गति और तेज होगी । उन्होंने बताया कि बजट में गंभीर रोगों के उपचार की दवाइयां खेल की सामग्री एवं जनउपयोगी वस्तुओं को सस्ता किया गया है, जिससे आम जनता को राहत मिलेगी। साथ ही हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल की योजना से बेटियों की शिक्षा को नई मजबूती मिलेगी। 5 लाख तक की आबादी वाले शहर को विकसित करने का इस बजट में प्रावधान है । 
यह बजट  युवाओं को रोजगार सृजन करनेवाला तथा देश की अर्थ व्यवस्था को सुदृढ़ करनेवाला महिला सशक्तिकरण का बजट है। विधायक ने कहा इस बजट से पटना में जल जहाज मरम्मत कार्य तथा बनारस से सिलीगुड़ी तक प्रस्तावित हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बनने से बिहार और सीमांचल क्षेत्र का काफी विकास होगा । विधायक ने देश के विकास को गति देने वाले इस ऐतिहासिक बजट के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद दिया तथा केंद्रीय वित्त मंत्री और उनकी पूरी टीम को भी बधाई दी ।

Post a Comment

Previous Post Next Post